चुनाव आयोग ने BJP के कहने पर J&K में मतगणना की तारीख बदली: महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग ने बीजेपी के इशारे पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख बदल दी है। उन्होंने कहा, "वे (ईसीआई) वही करते हैं जो बीजेपी को अनुकूल लगता है। जब मैंने (लोकसभा) चुनाव लड़ा तो उन्होंने अनावश्यक रूप से (मतदान की) तारीख बदल दी थी।"