चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान AI के इस्तेमाल को लेकर जारी किए दिशानिर्देश
चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान एआई के इस्तेमाल को लेकर दिशानिर्देश जारी करते हुए राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के ज़िम्मेदार और पारदर्शी इस्तेमाल का आग्रह किया। ईसीआई ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को ऐसे कंटेट पर 'एआई-जेनरेटेड', 'डिजिटली-इनहैंस्ड' या 'सिंथेटिक कंटेट' जैसे लेबल का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।