चुनाव आयोग ने दिल्ली व 5 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई
चुनाव आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तेलंगाना में SIR के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावों और आपत्तियों का निपटारा करने की समयसीमा बढ़ा दी है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा को लेकर सख्ती के बीच आया है। 5 राज्यों में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को और दिल्ली में 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी।