चुनाव आयोग ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीज़न में दी छूट, बाद में भी जमा करा सकेंगे दस्तावेज़
बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर मतदाताओं को राहत प्रदान की है। बिहार के सीईओ विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा है, "मतदाता तत्काल केवल गणना फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा करवा दें, उनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल हो जाएंगे।" गौरतलब है, मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विपक्षी दलों ने विरोध किया था।