चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावे 'एक शख्स 3 राज्यों में पंजीकृत मतदाता है' पर दिया जवाब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आदित्य श्रीवास्तव का नाम कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तीनों राज्यों में मतदाता के रूप में दर्ज होने के दावे किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने आरोपों को खारिज किया है। आयोग ने कहा, "कथित तौर पर 3 अलग-अलग राज्यों में आदित्य श्रीवास्तव के नाम के मामले को महीनों पहले सुधार दिया गया था।"