चुनाव आयोग ने संजय वर्मा को बनाया महाराष्ट्र का नया DGP
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने आईपीएस अधिकारी संजय वर्मा को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया है। 1990 बैच के वर्मा, रश्मि शुक्ला की जगह लेंगे जिनका हाल ही में तबादला किया गया है। दरअसल, कांग्रेस व अन्य दलों ने चुनाव आयोग से शुक्ला के पक्षपाती होने की शिकायत की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।