चुनाव आयोग से ज़्यादा भरोसा 'पंचायत' में फुलेरा के ग्राम प्रधान का है: राज्यसभा में मनोज झा
आरजेडी सांसद मनोज झा ने सोमवार को राज्यसभा में कहा, "चुनाव आयोग (ईसी) की विश्वसनीयता पर सर्वे हुआ और सिर्फ 28% लोगों का भरोसा (ईसी पर) है।" उन्होंने कहा, "इससे ज़्यादा भरोसा...पंचायत वेब सीरीज़ में फुलेरा के ग्राम प्रधान का है।" बकौल झा, उन्होंने चुनाव के पहले चरण में ईसी से शिकायत की थी जिसका जवाब 2 दिन पहले मिला।