चुनाव के बाद भी 60 दिनों तक तैनात रहेगी CAPF, दीदी के गुंडों से न डरें: वोटर्स से अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा, "दीदी के गुंडों की चिंता मत कीजिए। चुनाव आयोग ने कोने-कोने में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) को तैनात किया है...चुनावों के बाद बीजेपी की सरकार आ रही है। इसके बावजूद CAPF अगले...60 दिनों तक यहीं तैनात रहेगी।"