चीन व जापान में ज़िंदा सांपों को शराब में डूबोकर बनाई जाती है 'स्नेक वाइन'
चीन, जापान व वियतनाम आदि देशो में 'स्नेक वाइन' काफी मशहूर है जिसे लोग सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानते हैं। इसे बनाने के लिए ज़िंदा सांपों को शराब में डूबोकर रखा जाता है जिसके बाद सांप के उल्टी करने से उसका ज़हर निकल जाता है। इसके बाद सांप को राइस वाइन में महीनों तक डूबोकर सड़ाया जाता है।