चुनाव रुझानों से शेयर बाज़ार हुआ बम-बम, निवेशकों ने 1 घंटे में कमा डाले ₹6 लाख करोड़
सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1,000 अंकों की उछाल से निवेशकों ने 1-घंटे में लगभग ₹6.4 लाख करोड़ कमाए। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान ने बॉर्डर स्टेबिलिटी का इशारा किया जिससे व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। तेल की कीमतों में स्थिरता से भी सेंसेक्स में बढ़त आई।