चुनाव से पहले वाइट हाउस में भारतीय मूल के नागरिकों के लिए बाइडन ने रखी दिवाली पार्टी
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडन की पार्टी डेमोक्रेटिक ने वाइट हाउस में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के लिए दिवाली पार्टी रखी। इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने अपने भाषण में कहा, "वाइट हाउस मेरा नहीं आप लोगों का घर है।" गौरतलब है कि अमेरिका में अगले सप्ताह राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।