चुनाव हारने के बाद राज कपूर की फिल्म देखने गए थे अटल और आडवाणी जी: कपूर परिवार से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कपूर परिवार से मुलाकात के दौरान एक किस्सा शेयर कर बताया कि भारतीय जनसंघ के (1950 के दशक में) एक उप-चुनाव हारने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी थिएटर में राज कपूर की फिल्म देखने गए थे। उन्होंने कहा, "वे 'फिर सुबह होगी' देखने गए थे...आज फिर सुबह हुई है।"