चीन से विवाद पर बोले पूर्व थलसेना प्रमुख- असहमति स्वाभाविक, झड़प होती रही हैं और होती रहेंगी
पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 23 अक्टूबर को पुणे में कहा कि 3,500 किमी लंबी भारत-चीन सीमा पर असहमति और झड़पें स्वाभाविक हैं। उन्होंने कहा कि वहां टकराव की आशंका बनी रहती है और बनी रहेगी। नरवणे ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सीमा विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीति के ज़रिए तलाशना चाहिए।