चीन सीमा के पास घाटी में तेज़ी से फैल रही ग्लेशियर झील, वैज्ञानिकों को जलसैलाब का डर: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत-चीन सीमा के पास पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) की दारमा घाटी में 700-मीटर लंबी और 600-मीटर चौड़ी ग्लेशियर 'अर्णव झील' तेज़ी से फैल रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, गंगोत्री के केदार ताल और चमोली की वसुधारा झील का आकार भी लगातार बढ़ रहा है और इनमें जलस्तर अचानक बढ़ा तो झीलें टूटने से भीषण तबाही आ सकती है।