सोलर पैनल होंगे महंगे, चीन से आने वाले कई सामानों पर रोक की तैयारी
चीन ने सोलर पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाली 12 अहम तकनीकों के निर्यात पर रोक लगाने या प्रतिबंध कड़े करने का प्रस्ताव रखा है। बकौल रिपोर्ट, इससे भारत में सोलर पैनल बनाने की लागत बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ने के कारण फिलहाल रूफटॉप सोलर सिस्टम की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की आशंका कम है।