चीन समेत पड़ोसी देशों के लिए भारत ने आसान किए निवेश के नियम! FDI नियमों में दी ढील
सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 'प्रेस नोट 3 (2020)' के प्रावधानों में संशोधन को मंज़ूरी देते हुए चीन समेत सभी सीमावर्ती देशों के लिए FDI नियमों में ढील दी है। 2020 में गलवान घाटी संघर्ष के बाद चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल समेत 7 पड़ोसी देशों से आने वाले निवेश के लिए सरकारी मंज़ूरी अनिवार्य कर दी गई थी।