चैनल बार-बार सायरन न बजाएं, लोग असली सायरन को भी टीवी का सायरन समझ लेंगे: अनिल विज
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने X पर लिखा है, "सभी चैनलों से प्रार्थना की जाती है कि वे अपने चैनलों पर बार-बार खतरे के सायरन न बजाएं।" उन्होंने आगे लिखा, "यदि कभी असली सायरन बज गया तो लोग इसे भी टीवी का सायरन समझ लेंगे और सुरक्षा के जो कदम उठाने हैं वे उठा नहीं पाएंगे।"