चैनल मोनेटाइज़ नहीं हैः अभिनव अरोड़ा के ज़रिए पैसा कमाने के आरोपों पर उनके पिता
अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण अरोड़ा ने बेटे का इस्तेमाल पैसों के लिए किए जाने के आरोपों पर कहा है, "अभिनव के इंस्टाग्राम, पर 10 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं लेकिन हमने कोई भी चैनल मोनेटाइज़ नहीं किया है।" उन्होंने आगे कहा, "हम न तो अभिनव से पैसा कमा रहे हैं और न ही हमारी ऐसी कोई योजना है।"