चिप की ऊंची कीमतें को लेनोवो ने बताया 'नया नॉर्मल', कहा- हो सकता है कि कीमतें कभी कम न हों
लेनोवो ने ISC 2026 में कहा है कि DRAM-NAND मेमोरी चिप्स की ऊंची कीमतें अब 'नया नॉर्मल' बन चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक, उत्पादन क्षमता बढ़ने के बावजूद चिप कीमतें शायद 2025 से पहले के स्तर पर 'कभी न' लौटें। यह बयान एप्पल द्वारा बढ़ती चिप लागत के चलते ऐतिहासिक मूल्य वृद्धि की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है।