चिप्स के लिए आलू को 'साबुन के पानी' में पैरों से धोता दिखा अर्धनग्न शख्स, लोग बोले- यह घिनौना है
सोशल मीडिया पर एक अर्धनग्न शख्स का वीडियो वायरल है जिसमें दावा किया गया है कि वह चिप्स बनाने के लिए कच्चे आलू को साबुन वाले पानी में पैरों से दबा-दबाकर धो रहा है। वीडियो में शख्स सिगरेट पीते हुए भी दिखाई दिया। वहीं, वायरल वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने इसे 'बेहद घिनौना' और 'सेहत के लिए खतरनाक' बताया।