चिप्स के लिए विदेशों पर निर्भरता होगी कम, ₹1.27 लाख करोड़ के सेमीकंडक्टर मिशन को मिली मंज़ूरी
सरकार ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM-2.0) के दूसरे चरण के लिए ₹1.27-लाख करोड़ की मंज़ूरी दे दी है। नई योजना का फोकस सिर्फ चिप फैक्ट्री लगाने के बजाय सेमीकंडक्टर उपकरण, कच्चे माल, स्पेशलिटी केमिकल्स और एडवांस्ड-पैकेजिंग जैसी पूरी सप्लाई-चेन को भारत में विकसित करने पर रहेगा। इससे आयात पर निर्भरता घटाने और घरेलू चिप-इकोसिस्टम को मज़बूत करने का लक्ष्य है।