चंबल के डकैत के पोते ने IIT और UPSC की परीक्षा में लहराया परचम, अब जॉइन किया रेल मंत्रालय
चंबल (मध्य प्रदेश) के एक डकैत के पोते देव प्रभाकर सिंह तोमर ने IIT रोपड़ में दाखिले के लिए JEE परीक्षा पास की और बाद में नीदरलैंड्स में नौकरी हासिल की। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की जिसमें उन्हें 629वीं रैंक मिली। इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस में चयनित हुए देव रेल मंत्रालय में कार्यरत हैं।