च्युइंग गम को निगलने पर इसके 7 साल तक पेट में चिपके रहने का दावा फर्ज़ी है। च्युइंग गम को निगलना जानलेवा नहीं होता है। गैस्ट्रोएनटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर फरशाद अदुली ने बताया कि पेट को च्युइंग गम को पचाने में दिक्कत होती है लेकिन पेट इसे बाकी खाद्य पदार्थों की तरह ही पचाकर मल के रास्ते से बाहर निकाल देता है।