चाय की टपरी से किराना स्टोर तक UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? पेमेंट काउंसिल ने दिया जवाब
UPI पर चार्ज लगने की चर्चाओं के बीच पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों, किराना स्टोर और छोटे व्यापारियों के लिए यह सेवा पहले की तरह मुफ्त रहेगी। PCI के मुताबिक, UPI का संचालन फिलहाल बैंक और पेमेंट सर्विस-प्रोवाइडर के निवेश से हो रहा है और बड़े व्यापारियों पर शुल्क को लेकर केवल चर्चा चल रही है।