चाय-कॉफी के साथ किन खाद्य पदार्थों का नहीं करना चाहिए सेवन?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चाय-कॉफी संग फ्राइड फूड्स खाने से पेट में ऐसिड बनने लगते हैं। आयरन युक्त नट्स, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, सलाद और दाल को भी चाय-कॉफी के साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड में पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं होता है। इसके अलावा, चॉकलेट, आईसक्रीम, खट्टे फल, पुदीना और दही को भी चाय-कॉफी संग नहीं खाना चाहिए।