चाय बनाने से इनकार करने पर नाराज़ सास ने हैदराबाद में दुपट्टे से गला घोंटकर की बहू की हत्या
हैदराबाद में एक 53 वर्षीय महिला ने गुरुवार को 28 वर्षीय बहू द्वारा चाय बनाने से इनकार किए जाने पर नाराज़ होकर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बकौल पुलिस, सास-बहू में किसी बात को लेकर 15 दिन से लगातार झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है।