चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर से घिरे सैंटा गांव में नहाने के लिए पानी में उतरे रोनाल्डो
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अपना एक व्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्होंने लैपलैंड (फिनलैंड) के सैंटा गांव में परिवार के साथ बिताए पल दिखाए हैं। वीडियो में वह बर्फ की मोटी चादर से घिरे गांव के बीच एक पूल में उतरते नज़र आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "थोड़ी सी ही ठंड है।"