चारों तरफ से घिर चुका है भारत: ट्रंप के 50% टैरिफ पर PM मोदी के बयान के बाद अखिलेश यादव
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "युवा बेरोज़गार हैं। हमारा देश, अर्थव्यवस्था, किसान और हमारे युवा खतरे में हैं। भारत चारों तरफ से घिर गया है।" उन्होंने कहा, "हमारा देश किस तरफ जा रहा है?"