चोरों ने ब्लेनहेम पैलेस से महज़ 5 मिनट में चुराई ₹53 करोड़ की सोने की टॉयलेट
ऑक्सफोर्डशर (इंग्लैंड) के ब्लेनहेम पैलेस से चोरों ने 2019 में £4.8 मिलियन (लगभग ₹53 करोड़) कीमत की 98 किलोग्राम वज़नी सोने की टॉयलेट सिर्फ 5 मिनट में चुरा ली थी। ब्रिटेन की एक अदालत में सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई। सरकारी वकील ने बताया कि टॉयलेट बरामद नहीं हुई है और संभवत: इसे पिघलाकर बेच दिया गया है।