चारू असोपा के मुंबई छोड़ने पर उनके पूर्व पति ने कहा पैसों की तंगी नहीं, ऐक्ट्रेस ने दिया जवाब
ऐक्ट्रेस चारू असोपा के पैसों की तंगी के कारण मुंबई छोड़ने को उनके पूर्व पति राजीव सेन (ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई) ने झूठ बताया है। उन्होंने कहा "चारू ने क्रूज़ पार्टी की थी...बीकानेर में प्रॉपर्टी देख रहीं...वह तंगी से जूझ रहीं तो इतना खर्चा कैसे कर रही हैं।" इसपर चारू ने कहा, "इस आदमी को ड्रामा ही लगता है।"