चोरी हुई बाइक मिलने की खुशी में पुलिस का आभार जताने ढोल बजवाते हुए थाने पहुंची MP की महिला
इंदौर (एमपी) में चोरी हुई बाइक वापस मिलने की खुशी में बीते दिनों पुलिस का आभार जताने के लिए एक महिला ढोल बजवाते हुए थाने पहुंची और नम आंखों से थाना प्रभारी को फूलों की माला पहनाई। अक्टूबर-2024 में चोरी हुई बाइक को पुलिस ने ढूंढ निकाला था। बकौल महिला, उसने पाई-पाई जोड़कर बेटे के लिए वो बाइक खरीदी थी।