चिराग को मीडिया के सामने लड़की ने दिया पत्र, कहा- आपकी फैन हूं, प्लीज़ फोन करिएगा सर
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का पटना एयरपोर्ट (बिहार) पर मीडिया को संबोधित करने के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की उन्हें पत्र देती दिख रही हैं। लड़की कहती दिखी, "सर, मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं। कृपया इसे कबूल कर लीजिए...प्लीज़ फोन करिएगा सर, इंतज़ार करूंगी।" चिराग ने पत्र लेते हुए कहा, "थैंक यू बेटा।"