चार्जिंग के दौरान UP में मोबाइल की बैटरी फटने से दुकानदार के आंख व हाथ में आई गंभीर चोट
बिजनौर (यूपी) में शुक्रवार रात रिपेयरिंग की दुकान में चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी फटने से दुकानदार की आंख व हाथ में गंभीर चोट लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मोबाइल के टुकड़े उड़ गए और एक अस्पताल में दुकानदार का इलाज चल रहा है। वहीं, विस्फोट के समय का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।