चोर ने एमपी में म्यूज़ियम से की ₹15 करोड़ की चोरी, दीवार फांदने के चक्कर में गिरकर हुआ बेहोश
भोपाल (मध्य प्रदेश) के स्टेट म्यूज़ियम से चोर ने धूम फिल्म की तर्ज़ पर कथित तौर पर ₹15 करोड़ की चोरी की जिसके बाद 25-फीट की दीवार फांदने की कोशिश में वह गिर गया व मंगलवार को म्यूज़ियम खुलने पर बेहोश मिला। चोर रविवार को टिकट लेकर म्यूज़ियम में छिप गया था। उसके पास से प्राचीन सिक्के-गहने व बर्तन मिले।