चारधाम यात्रा के लिए अब तक 150+ देशों के 31,581 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड के पर्यटन विभाग के मुताबिक, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 150 से अधिक देशों के 31,581 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। सबसे अधिक पंजीकरण अमेरिका से हुए हैं जहां से 5,864 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद नेपाल (5,728), यूके (1,559), ऑस्ट्रेलिया (1,259), कनाडा (888), मॉरिशस (837) और इंडोनेशिया (327) का नंबर आता है।