चारधाम यात्रा में खच्चरों की मौतों के आरोप वाली याचिका पर HC ने जारी किया नोटिस
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा मार्ग पर घोड़ों-खच्चरों की लगातार मौत होने का आरोप लगाने वाली जनहित याचिका पर बुधवार को चमोली, उत्तरकाशी तथा अन्य ज़िला पंचायतों को नोटिस जारी किया। याचिका के मुताबिक, अब तक चारधाम यात्रा के दौरान कम-से-कम 600 घोड़ों की मौत हुई है और इसकी वजह से क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा है ।