चारधाम यात्रा व हेमकुंड जाने वाले 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द
उत्तराखंड सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकृत 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, "आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या कायराना हरकत है।" इन यात्राओं में 185 देशों के 25,000+ विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं।