चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचलेट को दिया जाएगा 'इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार'
चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचलेट को वर्ष-2024 के 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' के लिए चुना गया है। कांग्रेस से जुड़ी संस्था 'इंदिरा गांधी स्मारक न्यास' ने बताया कि मिशेल को शांति, लैंगिक समानता, मानवाधिकार और विकास में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में ₹25 लाख और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।