चिली में फुटबॉल का मैच देखने के लिए परिवार ने रोका शख्स का अंतिम संस्कार
चिली में एक फुटबॉल का मैच देखने के लिए एक परिवार ने अपने परिवार के एक शख्स का अंतिम संस्कार रोक दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में परिवार के लोग बड़ी स्क्रीन पर फुटबॉल का मैच देखते हुए नज़र आ रहे हैं और वहीं पर एक ताबूत भी सजाया हुआ रखा दिखाई दे रहा है।