चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में हुई 28% की वृद्धि: RBI
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में 28% की वृद्धि हुई है। इस अवधि में बैंक धोखाधड़ी की कुल 18,461 घटनाएं हुईं जिनकी राशि ₹21,367 करोड़ थी। रिपोर्ट के अनुसार, निजी क्षेत्र के बैंकों ने सभी धोखाधड़ी के मामलों में से 67.1% की रिपोर्ट की।