चालू वित्त वर्ष में कृषि क्षेत्र 3.5 से 4% की दर से बढ़ेगा: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि देश के कृषि और संबद्ध क्षेत्र के वित्त वर्ष 2024-25 में 3.5-4% की दर से बढ़ने का अनुमान है। गौरतलब है कि दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आवंटन बढ़ाकर ₹69,515 करोड़ करने समेत कृषि से जुड़े कई फैसले लिए गए।