चालू वित्तवर्ष में ₹8.47 लाख करोड़ रहा देश का राजकोषीय घाटा: केंद्र
भारत सरकार (वित्त मंत्रालय) के लेखा महानियंत्रक व्यय विभाग के अनुसार, केंद्र का राजकोषीय घाटा चालू वित्तवर्ष (2024-25) के नवंबर महीने तक समूचे वित्तवर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य का 52.5% रहा और अप्रैल-नवंबर के दौरान यह करीब ₹8.47 लाख करोड़ था। सरकार ने बजट में 2024-25 में राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.9% तक रखने का लक्ष्य रखा है।