चूहों ने बिहार के 96 थानों में रखी फाइलों को कुतरा
बिहार के 18 ज़िलों के 96 थानों में चूहों ने महत्वपूर्ण फाइलों को कुतर दिया है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, थानों में इंडेक्स बनाने के दौरान जब फाइलों को खंगालने का काम शुरू हुआ तो इसका खुलासा हुआ। भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, बेगूसराय, दरभंगा व समस्तीपुर सहित अन्य ज़िलों में चूहों के फाइलों के कुतरने की बात कही गई है।