चाहें भगवान भी आ जाएं तब भी हमें अलग नहीं कर पाएंगे: गोविंदा से तलाक की खबरों पर उनकी पत्नी
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता ने तलाक की खबरों को लेकर कहा है, "अगर ऐसा कुछ होता तो क्या हम नज़दीक होते।" उन्होंने कहा, "चाहें ऊपर से भगवान भी आ जाएं तब भी हमें अलग नहीं कर पाएंगे...मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा ही है...जब तक हम लोग मुंह ना खोलें तब तक आप लोग प्लीज़ कोई भी चीज़ पर ना बोलें।"