चूहे और कॉकरोच हमारे नियंत्रण के बाहर हैं: मुंढे के FDA की कार्रवाई के बीच होटल संघ
इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट असोसिएशन (मुंबई) के प्रमुख विजय शेट्टी ने कहा है, "चूहे और कॉकरोच हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।" उन्होंने कहा कि छोटी गलती, जैसे रेस्टोरेंट में चूहा या कॉकरोच मिलने पर लाइसेंस निलंबित नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र में हाइजीन को लेकर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले FDA के अभियान के बीच उन्होंने यह बयान दिया है।