चूहे खा गए गैर-इरादतन हत्या के मामले के सबूत, HC ने इंदौर पुलिस को लगाई फटकार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में सबूतों के नष्ट होने पर इंदौर पुलिस को फटकार लगाई है। दरअसल, पुलिस ने दावा किया है कि मामले के महत्वपूर्ण सबूत और अन्य 28 सैंपलों को चूहों ने काट दिया है। कोर्ट ने डीजीपी को राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों के मालखानों का जायज़ा लेने का निर्देश दिया है।