चाहे जो भी नतीजे आएं, हमारे रिश्ते और मज़बूत होंगे: अमेरिकी चुनाव पर विदेश मंत्री जयशंकर
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते चुनाव के नतीजों के बावजूद और मज़बूत होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 5 राष्ट्रपति कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंधों में लगातार प्रगति हुई है। उन्होंने कहा, "हम बहुत आत्मविश्वासी हैं कि चाहे जो भी नतीजे आएं, हमारा अमेरिका के साथ रिश्ता और मज़बूत होगा।"