चूहे द्वारा काटे जाने के बाद MP के नामी अस्पताल में 2 नवजात की हुई मौत
इंदौर (एमपी) के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच में एनआईसीयू वॉर्ड में भर्ती 2 नवजात शिशुओं की चूहे द्वारा काटे जाने के बाद मौत हो गई है। मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने अस्पताल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। दरअसल, एक नवजात की मंगलवार को मौत हुई थी जबकि 3 दिन के दूसरे नवजात ने बुधवार को दम तोड़ा।