चाहे मेरी सौ गलती हो, जेल तू ही जाएगा: दिल्ली में पार्किंग को लेकर शख्स से लड़ाई में महिला
दिल्ली में पार्किंग के मुद्दे को लेकर एक शख्स से एक लड़की और उसकी मां की लड़ाई हो गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बहस के दौरान एक बार महिला यह कहती सुनी गई, "चाहे मेरी सौ गलती हो लेकिन जेल तू ही जाएगा।" महिला अपशब्द कहती भी दिखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रोहिणी इलाके की है।