चाहता हूं कि लोग मुझे एक छोटे से गांव से आए अच्छे इंसान के रूप में याद करें: नडाल
स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने डेविस कप में अपना आखिरी मैच खेलने के बाद विदाई संबोधन में कहा है, "मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक छोटे से गांव से आए अच्छे इंसान के रूप में याद करें।" उन्होंने कहा, "मैं मन की शांति के साथ टेनिस से विदा हो रहा हूं। मैं एक विरासत छोड़ गया हूं।"